मोहला। कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के 25 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ी राहत पहुंचाई है। प्रशासन की तत्परता से सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में काम करने गए ये श्रमिक वहां फंस गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की। साथ ही श्रमिकों की बकाया मजदूरी का भुगतान भी कराया गया है।
अब सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम वापस भेजने के लिए मोहला लाया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल से श्रमिकों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
प्रशासन की सक्रियता से दूसरे राज्य में संकट का सामना कर रहे श्रमिकों को सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद मिली है।
